Monday, August 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयूकिसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदीमानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजाकांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पादइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना
Haryana

मानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजा

August 24, 2026 07:57 PM

27 अगस्त से शुरू होने वाले हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र को लेकर विधान सभा सचिवालय पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सदन, बैठक व्यवस्थाओं, तकनीकी सुविधाओं, मीडिया एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सत्र का सफल संचालन केवल व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि सदन की गरिमा, अनुशासन और सार्थक चर्चा से सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि मानसून सत्र के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें और प्रदेश की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में गंभीर, सार्थक और सकारात्मक चर्चा हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ पूरी की जाएं।

इसी क्रम में मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष ने सुरक्षा संबंधी विषयों को लेकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के जिला उपायुक्त, पंजाब विधान सभा के सचिव, सीआईएसएफ कमांडेंट तथा हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय तथा अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वहीं, बुधवार को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक बुलाई गई है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सावित्री जिंदल और विधायक अर्जुन चौटाला भाग लेंगे। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही के संचालन, विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा विधायी कार्य के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।

विस अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और यहां होने वाली प्रत्येक चर्चा का सीधा संबंध प्रदेश की जनता से होता है। इसलिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सदन की कार्यवाही को गरिमापूर्ण और प्रभावी बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि सत्र के प्रत्येक दिन का सदुपयोग हो और अधिक से अधिक जनहित के विषय सदन में चर्चा के लिए आएं, यही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से जुड़े विषयों पर सदन में जवाबदेही के साथ अपना पक्ष रखेगी और विपक्ष को भी रचनात्मक भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात हैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदी कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदल
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री