हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इसी दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने भी संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दोनों राज्यपालों व केंद्रीय मंत्रियों को स्वागत किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श हुआ। हरियाणा सरकार जनहित और प्रदेश के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नई योजनाओं और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।