Sunday, August 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पादइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवानानांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदलदिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखा
Haryana

नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

August 23, 2026 04:19 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नांगल चौधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह समूचा क्षेत्र आने वाले समय में देश की एक बड़ी आर्थिक राजधानी के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से इस परियोजना की मजबूत नींव रखी गई थी, जो आज साकार रूप ले रही है।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के कई बड़े निवेशक इस परियोजना में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।  इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुए बुनियादी ढांचे के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहां चंडीगढ़ से नांगल चौधरी पहुंचने में 10 घंटे लग जाते थे, वहीं अब आधुनिक एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह दूरी बेहद कम समय में तय हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक जिला चार मार्गीय और हरित गलियारा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले उद्योग लगने के बाद परिवहन साधन जुटाए जाते थे, परंतु वर्तमान सरकार ने पहले विश्व स्तरीय परिवहन व्यवस्था खड़ी की है ताकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और आसपास के किसानों, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों का उत्पाद सीधा मुंबई बंदरगाह के रास्ते वैश्विक बाजारों तक अत्यंत तीव्र गति से पहुंच सके। यह परियोजना हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगी।

 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता उनके झूठे दावों और झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री की विकास प्राथमिकताओं में यह क्षेत्र शीर्ष स्थान पर है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि स्थानीय नेतृत्व की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार क्षेत्र में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास भी शुरू हो चुका है, जहां विद्यार्थियों की एमबीबीएस की कक्षाएं विधिवत रूप से चल रही हैं। बुनियादी ढांचे के पूर्ण विकास के साथ यह पूरा क्षेत्र समृद्धि और औद्योगिक प्रगति का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदल
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ,25 तारीख का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा- 12 साल में मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा': लाल किले से PM मोदी
*हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन मैदान में भारी वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल