लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता*
आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त की जारी- मुख्यमंत्री
योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि डाली गई
अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है- मुख्यमंत्री
आज 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1124 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि खातों में डाली गई
यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई
DBT के माध्यम से किया जा रहा है यह भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक
आज दयालु योजना के तहत 6224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान
इसे मिलाकर 83536 परिवारों को 3152 करोड़ 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की जा चुकी है जारी- मुख्यमंत्री
हर घर हर गृह योजना के तहत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों के खातों में जून माह की सब्सिडी भी डाली
इसके तहत आज 19 करोड़ 17 लाख रुपए की सब्सिडी की गई जारी- मुख्यमंत्री
आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है
आज हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए 13237 किसानों के खाते में 7 करोड रुपए की राशि भी डाली गई
यह राशि खरीफ 2026- 27 में 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा एवम मूंग को खाद के रूप में अपनाने के लिए की गई जारी
खरीफ 2026 के दौरान 5844 किसानों द्वारा 36 हजार 670 एकड़ क्षेत्र में ढेंचा की खेती का सत्यापन हुआ- मुख्यमंत्री
इसी प्रकार 7393 किसानों द्वारा 36670 एकड़ क्षेत्र में मूंग एवं अन्य हरित खाद फसलों की खेती का हुआ सत्यापन
आज विभिन्न 19 योजनाओं के 50 लाख 4873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 1595 करोड़ 50 लाख रुपए डाले गए- मुख्यमंत्री
14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा आयोजित
9 अगस्त से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 17 अगस्त तक चलेगी