Friday, August 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले -- ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगेहरियाणा सरकार ने 17 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किए तबादलेसभी विभाग प्रत्येक विकास परियोजना में आपदा की तैयारी को शामिल करें : डॉ. सुमिता मिश्राभारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईएएस अजय सिंह तोमर रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवारराइस मिलर्स को दिया जाएगा 30 जून 2025 तक का बोनस: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन
Haryana

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले -- ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगे

August 07, 2026 04:09 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल मामले में कहा कि हम यूनियन के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं, उन्हें पूरा विश्वास है कि हम बिजली कर्मचारियों को मना लेंगे। 
 
 
श्री विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने गत दिनों बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया था, वह स्वयं वहां थे और सारे अधिकारी भी थे। मुख्य तौर पर यूनियन की तीन मांगे थी जिनमें पहली थी कि बिजली का वितरण का सामानांतर लाईसेंस देकर निजीकरण न किया जाए जिसपर उनको बताया गया कि एचईआरसी में यह मामला आया है। एचईआरसी एक स्वायत्त संस्था है जो बिजली विभाग के तहत काम नहीं करती। 
 
 
उन्होंने बताया कि बताया कि बिजली वितरण का सामानांतर लाईसेंस लेने के लिए पत्र एचईआरसी में गया है वह हमारे मार्फत नहीं बल्कि सीधा एचईआरसी में गया है जिस पर एचईआरसी सुनवाई कर रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि एचईआरसी में हमने यानि सरकार ने निजीकरण का विरोध किया है, सुनवाई के दौरान जो हमारे अधिकारी उपस्थित हुए वह वहीं बोले जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। यूनियन के पदाधिकारियों को यह बताने के बाद यह बात वही खत्म हो गई। 
 
 
दूसरी बात, जो यूनियन ने रखी कि स्मार्ट मीटर बंद किए जाए, जिस पर विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुए, उसकी फाइल चल रही है। लेकिन हमने तो अभी टेंडर ही नहीं किए जिस पर यह बात भी खत्म हो गई। 
 
 
यूनियन की तीसरी मांग थी कि एग्री डिस्कॉम बनाया जा रहा है वह न बनाया जाए, इस संबंध में भी श्री विज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी और मुख्यमंत्री की आपस में बात नहीं हुई, इसलिए इसका आगे क्या एजेंडा होगा इस पर अभी बताया नहीं जा सकता। 
 
 
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और यूनियन मान गई थी लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों ने इस बातचीत को भड़का दिया और उन्होंने हड़ताल का ऐलान कर दिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मगर हम इसके बावजूद यूनियन के साथ बातचीत जारी रखेंगे और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत करने में लगे हुए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि हम कर्मचारियों को मना लेंगे। 
 
 
*ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला- कहा --‘‘यह कोई पार्टी नहीं, सिर्फ स्वार्थी धड़ों का गठमेल है’’*
 
 
कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी है ही नहीं, ये सिर्फ़ विभिन्न धड़ों का गठमेल है, अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका जिधर स्वार्थ होता है वो उधर मिल जाते हैं, और अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका विरोध करना होता है ये विरोध करते हैं, ये कांग्रेस नाम की पार्टी हिंदुस्तान में है ही नहीं। 
 
 
*प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में थल, जल और नभ में भारत की शक्ति मजबूत हो रही है - अनिल विज*
 
 
अग्नि फोर ब्लास्टिक मिसाइल के सफल प्रशिक्षण पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश की सुरक्षा के लिए थल में, जल में, नभ में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है, हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने 17 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किए तबादले
सभी विभाग प्रत्येक विकास परियोजना में आपदा की तैयारी को शामिल करें : डॉ. सुमिता मिश्रा भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईएएस अजय सिंह तोमर रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार राइस मिलर्स को दिया जाएगा 30 जून 2025 तक का बोनस: मुख्यमंत्री हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभ हरियाणा में पेट्रोल पंप एनओसी राइट टू सर्विस के दायरे में सरस्वती बहेगी, पर्यटन बढ़ेगा, भूजल भी सुधरेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी