Wednesday, August 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शनहरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभहरियाणा में पेट्रोल पंप एनओसी राइट टू सर्विस के दायरे मेंसरस्वती बहेगी, पर्यटन बढ़ेगा, भूजल भी सुधरेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीवर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित सुशासन, कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार करेगी अपने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को पंचकुला में करेंगे पदकवीरों और खिलाड़ियों को सम्मानित , देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते , देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं कुल 10 पदक,पदकवीरों के साथ साथ कॉमनवेल्थ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी होगा सम्मानदेश में हर घर तिरंगा 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा :नायब सैनी,हरियाणा के मुख्यमंत्री
Haryana

अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभ

August 05, 2026 09:41 PM

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने अपनी अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं देशभर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञों के लिए उपलब्ध करवाने की पहल करते हुए सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी (सीआरएफ)  का एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया है।

 

इस पोर्टल के माध्यम से बाहरी शोधकर्ता निर्धारित शुल्क पर ऑनलाइन बुकिंग कर उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे, जबकि विश्वविद्यालय के आंतरिक शैक्षणिक उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी। यह पहल सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने, उन्नत शोध सुविधाओं के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस पोर्टल (https://jcboseust.ac.in/outreach/crf/crf_booking) का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने एचबीटीयू, कानपुर के कुलपति प्रो. शमशेर की गरिमामयी उपस्थिति में किया। विश्वविद्यालय के आईटी सेल द्वारा विकसित इस पोर्टल को अंकित पन्नू, सिस्टम एनालिस्ट तथा डॉ. अनुराग प्रकाश सुंडा, उप निदेशक (सीआरएफ) के विशेष प्रयासों से तैयार किया गया है। इस अवसर पर डॉ. अनुज आर्य, उप निदेशक (सीआरएफ) एवं डॉ. सोमवीर बाजर, एसोसिएट निदेशक (सीआरएफ) भी उपस्थित रहे।

 

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने अपने एआईसीटीई में कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्थापित उन्नत अनुसंधान सुविधाएं अक्सर केवल संबंधित संस्थानों तक सीमित रहने के कारण पर्याप्त रूप से उपयोग में नहीं आ पातीं। प्रोजेक्ट समाप्त होने के बाद सीमित उपयोग के कारण इन सुविधाओं के रखरखाव में भी कठिनाइयां आती हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने से सार्वजनिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित होगा, अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा ऐसे संस्थानों और शोधकर्ताओं को भी लाभ मिलेगा जिनके पास महंगे वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।

 

इस अवसर पर प्रो. शमशेर ,प्रो. मुनीष वशिष्ठ, डीन (संस्थान) समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम हरियाणा में पेट्रोल पंप एनओसी राइट टू सर्विस के दायरे में सरस्वती बहेगी, पर्यटन बढ़ेगा, भूजल भी सुधरेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित सुशासन, कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार करेगी अपने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को पंचकुला में करेंगे पदकवीरों और खिलाड़ियों को सम्मानित , देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते , देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं कुल 10 पदक,पदकवीरों के साथ साथ कॉमनवेल्थ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी होगा सम्मान
देश में हर घर तिरंगा 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा :नायब सैनी,हरियाणा के मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों हार्दिक शुभकामनाएं दी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वागत कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मा नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी