Thursday, August 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सभी विभाग प्रत्येक विकास परियोजना में आपदा की तैयारी को शामिल करें : डॉ. सुमिता मिश्राभारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईएएस अजय सिंह तोमर रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवारराइस मिलर्स को दिया जाएगा 30 जून 2025 तक का बोनस: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शनहरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभ
Haryana

राइस मिलर्स को दिया जाएगा 30 जून 2025 तक का बोनस: मुख्यमंत्री

August 06, 2026 08:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स को 30 जून 2025 तक का बोनस देने की घोषणा करते हुए मिलर्स की अन्य सभी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को हरियाणा निवास में राइस मिलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स के साथ कस्टम मिल्ड राइस डिलीवरी व भंडारण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री जे गणेशन भी मौजूद थे।

 

बैठक में राइस मिलर्स ने बताया कि भारत सरकार ने अब और अधिक चावल की डिलीवरी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र सरकार से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 55 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस बार हरियाणा में धान का उत्पादन उम्मीद से अधिक हुआ है जोकि खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मिलर्स की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया है और इस संबंध में कल भारत सरकार के साथ मीटिंग भी की जानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए मिलर्स के साथ खड़ी है।

 

राइस मिलर्स ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मिलर्स को 2024-25 की 15 मार्च तक की बोनस राशि दी जा चुकी है। मिलर्स ने 30 जून 2025 तक का बोनस देने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री के समक्ष किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोनस का प्रावधान निर्धारित तिथि तक चावल की डिलीवरी करने वाले मिलर्स के लिए किया गया था लेकिन राइस मिलर्स के समक्ष आने वाली चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने 30 जून 2025 तक का बोनस भी राइस मिलर्स को देने की घोषणा की। इस पर राइस मिलर्स ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

राइस मिलर्स ने चावल की डिलीवरी के लिए गोदामों की कमी की समस्या को भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए भंडारण क्षमता बढ़वाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियांे को पहले ही भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए जा चुके हैं। सरकार द्वारा बड़े वेयर हाऊस तथा बिग साइलोज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रदेश में भंडारण के लिए गोदामों की कमी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

 

इनके अलावा मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स की अन्य सभी समस्याओं के समाधान के संबंध में भी भरोसा दिलाया और उन्हें मिल्ड राइस की डिलीवरी समय पर देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिलर्स की समस्याओं का समाधान करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन, हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री अनीश यादव सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न जिलों से आए राइस मिलर्स भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सभी विभाग प्रत्येक विकास परियोजना में आपदा की तैयारी को शामिल करें : डॉ. सुमिता मिश्रा भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईएएस अजय सिंह तोमर रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभ हरियाणा में पेट्रोल पंप एनओसी राइट टू सर्विस के दायरे में सरस्वती बहेगी, पर्यटन बढ़ेगा, भूजल भी सुधरेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित सुशासन, कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार करेगी अपने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को पंचकुला में करेंगे पदकवीरों और खिलाड़ियों को सम्मानित , देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते , देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं कुल 10 पदक,पदकवीरों के साथ साथ कॉमनवेल्थ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी होगा सम्मान