मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
*चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन*
आज 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1121 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि सीधे 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई
आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी की - मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि डाली गई
अब तक 9 किस्तों में 1832 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है- मुख्यमंत्री
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है ये भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक- मुख्यमंत्री
आज दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी की प्रदान
आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 77 हजार 330 परिवारों को 2918 करोड़ 42 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है- मुख्यमंत्री
आज ही गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 16 हजार बहनों के बैंक खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली
आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 14 लाख 43 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 320 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि डाली जा चुकी है
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 107 करोड रुपए की राशि जारी की- मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में 76 हजार 466 मकान किए गए स्वीकृत- मुख्यमंत्री
इनमें से 41 हजार 260 मकान बनाए जा चुके हैं तथा 35 हजार 206 मकान का निर्माण कार्य जारी
आज विभिन्न 19 योजनाओं के 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1582 करोड़ 16 लाख रुपए डाले- मुख्यमंत्री