Saturday, August 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट कीडीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हालहरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्रीमुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलीदिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारीसंसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगितझारखंड: रांची विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्जजिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट
Delhi

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू

June 29, 2026 08:25 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच समझौता हुआ। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।

 

इस दौरान संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुना जल परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में लगातार हरियाणा और राजस्थान के बीच बैठकें हुई। आज इस एमओयू के अंतर्गत हरियाणा में जुलाई और अक्तूबर के बीच जो वर्षा का सरप्लश पानी होता है, राजस्थान उसे पाइपलाइन के माध्यम से ले जाकर पेय जल के लिए उपयोग करेगा। इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आज एमओयू हुआ है। इसके अंतर्गत हथनीकुंड बैराज से राजस्थान तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सरप्लश पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है क्योंकि प्यासे तक पानी पहुंचाने की हम सभी की सांझी जिम्मदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा इसमें पूरा सहयोग करेगा। इस परियोजना में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस एमओयू से पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर अलग-अलग पहलूओं पर विस्तार से परिचर्चा की गई। इसके उपरांत ही एमओयू साइन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस एमओयू को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया।

 

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिल्ली: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दिल्ली में की मुलाकात
कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दिया, इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न
जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन बंद छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद किए गए जहां तर्क होते हैं... तथ्य होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं', बोले पीएम मोदी देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार: मॉनसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी