Tuesday, June 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालू-Ⅰ) में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई।कैबिनेट ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, 2026 और शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2026 को मंजूरी दीप्रत्येक विधानसभा क्षेत्र बनेगा 'विकसित हरियाणा-2047' का आधार: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए जताई संवेदनापंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यकलखनऊ अग्निकांड: UP बीजेपी ने कल के सभी कार्यक्रम रद्द किएलखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलानलखनऊ अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत, PM नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख
Haryana

मुख्यमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए जताई संवेदना

June 22, 2026 09:53 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए लखनऊ में हुए अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया और इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ने तुरंत घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया है और बचाव कार्यों का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हादसे के घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी है जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। हरियाणा सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पुराने वृक्षों को पेंशन दी जाती है ताकि उनका उचित संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष मानसून सीजन में भी हरियाणा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे और इनकी देखभाल की जाएगी ताकि ये पूरी तरह से विकसित हो सकें।

 

इस अवसर पर पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, ओएसडी श्री वीरेंद्र सिंह बड़खालसा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष कुमार लोहान तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीन अत्रे भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालू-Ⅰ) में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई।
कैबिनेट ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, 2026 और शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2026 को मंजूरी दी
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र बनेगा 'विकसित हरियाणा-2047' का आधार: मुख्यमंत्री
जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग उत्सव में लिया भाग, किए योगासन सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्रियों ने दिया स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन का संदेश पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल