Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणाहरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रमहरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थनहरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचनअम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजगुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में होगा राज्यस्तरीय समारोहकैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
 
Haryana

हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम

June 15, 2026 09:23 PM

उद्योगों के अनुरूप कुशल मानव शक्ति के विकास की दिशा में हरियाणा एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी पाठ्यक्रमों के संचालन की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योग उन्मुखी कौशल प्रदान करना तथा चीनी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।

 

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों का स्वरूप उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और चीनी मिलों को प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक तथा डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिन्हें आईटीआई तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से संचालित किया जा सकता है।

 

बैठक में इस संभावना पर भी विचार किया गया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों का संचालन सीधे चीनी मिल परिसरों में किया जाए, ताकि प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित सीखने का अवसर मिल सके।

बैठक में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी), प्रशिक्षण महानिदेशालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा चिन्हित चीनी मिलों से संबंधित पाठ्यक्रमों की विस्तृत सूची की समीक्षा की गई। इनमें एग्रो प्रोसेसिंग, मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट), बॉयलर अटेंडेंट, शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर, शुगर बॉयलिंग, क्वालिटी कंट्रोल, डिप्लोमा इन बॉयलर ऑपरेशन, पीजी डिप्लोमा इन शुगर टेक्नोलॉजी, शुगर मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेट, शुगर इंजीनियरिंग डिप्लोमा, शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट तथा इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन, प्रोडक्टिविटी एवं मैच्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यावरण विज्ञान और बॉयलर संचालन से संबंधित विशेष डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं।

 

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग वर्तमान में आठवीं और दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए 89 विभिन्न ट्रेड संचालित कर रहा है, जबकि प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) से संबद्ध संस्थानों के माध्यम से 169 सीटीएस पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तथा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक जैसे रखरखाव संबंधी कई ट्रेड पहले से ही राज्य के आईटीआई में संचालित हैं।

 

बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचन अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में होगा राज्यस्तरीय समारोह कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी