Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणाहरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रमहरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थनहरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचनअम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजगुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में होगा राज्यस्तरीय समारोहकैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
 
Haryana

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में होगा राज्यस्तरीय समारोह

June 15, 2026 09:19 PM

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर 18 जून को पंचकूला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव से किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सिख संगत भाग लेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में संत-महापुरुषों की भी सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम सेमिनार के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वक्ताओं द्वारा गुरु अर्जुन देव जी की शहादत और सिखों के समृद्ध इतिहास पर आधारित व्याख्यान दिए जाएंगे।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम स्थल पर लगने वाली छबील का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार सिख महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी श्रृंखला में पंचकूला में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस का राज्यस्तरीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सिख संगत से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाएं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचन अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी