Tuesday, June 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणाहरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रमहरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थनहरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचनअम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजगुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में होगा राज्यस्तरीय समारोहकैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
 
Haryana

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

June 15, 2026 09:19 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जींद जिला में नरवाना क्षेत्र के वासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

 

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के संकल्प को धरातल पर उतारा गया है। अब इस जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल स्तरीय आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की है।

 

       उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित यह प्रयोगशाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रयोगशाला में स्वच्छ कार्य वातावरण, आधुनिक सुरक्षा प्रबंध तथा कर्मचारियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे जल गुणवत्ता की जांच अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी।

 

           उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला का लाभ केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिक भी अपने घरों में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच यहां करवा सकेंगे। इससे लोगों को अपने पेयजल की शुद्धता के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी और स्वास्थ्य संबंधी संभावित जोखिमों से बचाव संभव हो सकेगा।

 

           श्री कृष्ण कुमार बेदी ने जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन के शिलान्यास अवसर पर कहा कि लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह भवन आगामी 18 महीनों में तैयार हो जाएगा। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने किया विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ का विमोचन अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में होगा राज्यस्तरीय समारोह हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी