Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारीहरियाणा में राजस्व सुधारों को गति : राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष सीमांकन अभियान शुरू, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा लागूपीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ बढ रहा है आगे: डॉ अरविंद शर्माराष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनीपीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंहस्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतम
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम

June 14, 2026 11:00 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उन के निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने  आगामी जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप के लिए टीम सदस्यों का हौसला बढ़ाया और अपनी शुभकामनाएं दी।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री  ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय टीम चीन में आयोजित होने वाली जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई, 2026 तक चीन में किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और देश के युवा खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और उन्हें विश्वास है कि यह टीम भी नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

 

भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में सुजाता, कनिष्का, गरिमा, शिवानी, मुस्कान, नेहा, स्वाति, अमृता, परदान्या, सौम्या, लविशा एवं रिदिमा शामिल हैं।

 

इस अवसर पर टीम इंडिया के कोच श्री सचिन चौधरी तथा श्री नवीन पूनिया भी उपस्थित रहे।

 

टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्नेह, प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि वे विश्व चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन  करेंगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
हरियाणा में राजस्व सुधारों को गति : राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष सीमांकन अभियान शुरू, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा लागू पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ बढ रहा है आगे: डॉ अरविंद शर्मा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंह स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतम गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का किया निर्माण - सांसद सतीश पूनिया
हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक 22 तारीख को 11:00 बजे हरियाणा सिविल में होगी