Sunday, June 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारीहरियाणा में राजस्व सुधारों को गति : राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष सीमांकन अभियान शुरू, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा लागूपीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ बढ रहा है आगे: डॉ अरविंद शर्माराष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनीपीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंहस्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतमगरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जरस्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
 
Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का किया निर्माण - सांसद सतीश पूनिया

June 14, 2026 06:58 PM

राज्यसभा सांसद  श्री सतीश पूनिया ने कहा है कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी। आज उस रैली को 12 साल से अधिक समय हो चुका है और तभी से श्री नरेंद्र मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करते आ रहे हैं।

 

सांसद सतीश पूनिया रविवार को रेवाड़ी में नासिया रोड पर जैन मंदिर के सभागार में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देश हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अटल सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया, उसी तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की नीतियों का पालन कर रहे हैं।

 

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 56 करोड़ नए उपभोक्ता बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे इन खातों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ परिवारों को रहने के लिए छत मिली। देश में राजमार्गों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। अब तक 7 लाख किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जब कभी आतंकवादियों ने सिर उठाने की कोशिश की, केंद्र की सरकार ने उनका माकूल जवाब दिया है। भारत आज अपने सैन्य उपकरण ना केवल खुद बना रहा है, बल्कि 25 देशों को निर्यात भी कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
हरियाणा में राजस्व सुधारों को गति : राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष सीमांकन अभियान शुरू, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा लागू पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ बढ रहा है आगे: डॉ अरविंद शर्मा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंह स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतम गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक 22 तारीख को 11:00 बजे हरियाणा सिविल में होगी
पंचकूला:केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ने प्रेसवार्ता की
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रेसवार्ता करेंगे