Sunday, June 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारीहरियाणा में राजस्व सुधारों को गति : राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष सीमांकन अभियान शुरू, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा लागूपीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ बढ रहा है आगे: डॉ अरविंद शर्माराष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनीपीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंहस्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतमगरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जरस्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
 
Haryana

गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

June 14, 2026 06:59 PM

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को फरीदाबाद के  सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच के 148 पात्र लाभार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा आवंटित 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री वितरित कर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ गरीबों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज जिन लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री प्रदान की गई है, उनके लिए यह केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य की गारंटी है। मालिकाना हक मिलने से परिवारों को सामाजिक और आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी तथा वे अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक देशभर में लगभग 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ करोड़ों नागरिकों को मिला है।

 

उन्होंने कहा कि हर घर शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
हरियाणा में राजस्व सुधारों को गति : राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष सीमांकन अभियान शुरू, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 जल्द होगा लागू पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ बढ रहा है आगे: डॉ अरविंद शर्मा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंह स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का किया निर्माण - सांसद सतीश पूनिया
हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक 22 तारीख को 11:00 बजे हरियाणा सिविल में होगी
पंचकूला:केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ने प्रेसवार्ता की
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रेसवार्ता करेंगे