धारूहेंडा----केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने धारूहेंडा पहुँचकर समाज सेविका रानी सुशीला देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की l केंद्रीय मंत्री ने कहा उनका जाना हमारे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान, गरीबों की सहायता और जनहित के कार्यों में समर्पित कर दिया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। उल्लेखनीय है कि
कस्बे के पूर्व सरपंच स्वर्गीय जेलदार राव शमशेर सिंह की धर्मपत्नी एवं ब्रिगेडियर देवेंद्र यादव तथा संजय यादव की माताश्री, 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
रानी सुशीला देवी ने अपने सामाजिक कार्यों और सेवा भाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखती थीं। वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में कपड़े और अन्य आवश्यक सामान भिजवाकर सहयोग करती थीं। सामाजिक सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और सरल स्वभाव के कारण वे सभी के बीच सम्मानित थीं।
उन्होंने जीवनभर कस्बे में रहकर समाजसेवा को प्राथमिकता दी और अपने कार्यों से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
रानी सुशीला देवी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा उनकी समाजसेवा और परोपकार की भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी। बॉक्स---केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने भिवाड़ी के पानी के बारे में कहा एसटीपी बन कर चालू हो चुकी हैं दूषित पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है l एक वर्ष के बाद धारूहेंडा में बिल्कुल पानी नहीं आएगा l इसके अतिरिक्त टपूकड़ा से रेवाड़ी एक रोड निकाला जाएगा इससे धारूहेंडा का ट्राफिक कम होगा l मसानी बैराज के दूषित पानी के लिए केंद्रीय मंत्री राव इन्दरजीत सिंह व हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर से कहा है कि इस दूषित पानी को झाडली पावर प्लांट में प्रयोग करे और इस बैराज में साफ पानी छोड़े l