Saturday, May 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणाअंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएंमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयलकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्माबृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और भाईचारे का दे रहा है संदेश- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हरियाणा की नई तकनीकी क्रांति का बनेगी आधार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
 
Haryana

बृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और भाईचारे का दे रहा है संदेश- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

May 16, 2026 08:38 PM

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि आधुनिकता के दौर में कहीं न कहीं हमारी पुरानी परंपराएं लुप्त व कमजोर होती जा रही थीं, लेकिन जाट समाज विकास समिति ने उन्हें पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि चौपाइयों और नगाड़ों के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कार और इतिहास से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा मिलेगी।

 

मंत्री आज पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय चौपाई महाकुंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने की।

 

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि चौपाई महामेला में बृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है।

 

उन्होंने कहा कि समाज की पुरानी परंपरा हमें हर परिस्थिति में तैयार रहने, साहस और प्रेरणा देने का कार्य करती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं लुप्त नहीं होनी चाहिए बल्कि इन्हें और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। मंत्री ने जाट धर्मशाला के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की और साथ ही एक आधुनिक लाइब्रेरी तैयार करवाने की भी घोषणा की।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013-14 में सरकारी स्कूलों का दसवीं कक्षा का परिणाम लगभग 48 प्रतिशत तथा 12वीं का परिणाम करीब 53 प्रतिशत था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार किए गए और व्यवस्थाओं को ठीक करते-करते सरकारी स्कूलों का परिणाम 70 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि परिणामों में सुधार होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ा। आज स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों और सीबीएसई स्कूलों के परिणामों में केवल दो-तीन प्रतिशत का ही अंतर रह गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी स्कूलों के श्रेष्ठ गुरुजनों की मेहनत और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के तरीके का परिणाम है।

 

इतिहास और भाईचारे को जीवित रख रही हैं चौपाइयां- मंत्री गौरव गौतम

 

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल क्षेत्र का चौपाई महामेला एक अनोखा आयोजन है, जो चौपाइयों और नगाड़ों के माध्यम से छत्तीस बिरादरी को जोडऩे और भाईचारे का संदेश देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि चौपाइयों के माध्यम से युवाओं को क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और वीर महापुरुषों जैसे दादा कान्हा रावत, महाराजा सूरजमल और राजा नाहर सिंह के संघर्षों से अवगत कराया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि जो समाज और क्षेत्र अपने इतिहास को भूल जाते हैं, वे दोबारा गुलामी की ओर बढ़ जाते हैं। इसलिए इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जाट धर्मशाला के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हरियाणा की नई तकनीकी क्रांति का बनेगी आधार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
चंडीगढ:हरियाणा सरकार ने 15 HPS अधिकारियों के किए तबादले
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
आईडीएफसी बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,मामले से जुड़े 5 IAS अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी,हरियाणा सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई को जांच और पूछताछ की अनुमति दी