Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग

May 12, 2026 08:43 PM

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए नगर निकायों के आम एवं उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि नगर निकाय चुनावों की मतगणना 13 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से संबंधित मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराया जाएगा तथा प्रत्येक चरण की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहे।

उन्होंने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने तथा मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, अवांछित एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के आसपास हथियारों एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मतगणना केंद्रों के निकट अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी तथा शोर-शराबा या व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

आयोग ने सभी प्रत्याशियों, चुनाव एजेंटों एवं समर्थकों से अपील की है कि वे मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सामान्य पर्यवेक्षक एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा आवश्यक जानकारी का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी, चुनाव एजेंट अथवा अन्य अधिकृत व्यक्ति किसी भी प्रकार की दुविधा या समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मई 2026 को आयोजित नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाए गए। इन चुनावों के अंतर्गत अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला एवं उकलाना नगर पालिका में मतदान कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में वार्डों के उपचुनाव भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा
सर्वांगीण विकास ही देश की असली तरक्की: राम मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक, हमारी मान्यताओं को मिल रहा है पूर्ण सम्मान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज