Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी

May 12, 2026 08:42 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार सभी हलकों के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर रही है और नरवाना क्षेत्र के विकास हेतु व्यापक एवं दूरदर्शी रोडमैप पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नरवाना हलके में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास परियोजनाओं को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान खेल स्टेडियम, पुल, सड़कें, पशु अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड, पार्क और सार्वजनिक भवनों सहित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

श्री बेदी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के हर वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर लागू किया जाए, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम विकसित किए जाएंगे। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों एवं पशु अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आमजन की सुविधा के लिए बस स्टैंड, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक भवनों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बेदी ने कहा कि नरवाना हलके के विकास को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और आने वाले समय में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं साकार होंगी, जो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से 16 सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी, जिनमें से 9 सड़कों पर जल्द कार्य शुरू होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बेड के अस्पताल भवन के उन्नयन का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नरवाना में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य पार्क विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सार्वजनिक मनोरंजन और सैर-सपाटे की सुविधा मिल सके।

श्री बेदी ने बताया कि उझाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरैन कलां में पशु डिस्पेंसरी, नरवाना में पशु अस्पताल तथा हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नरवाना-टोहाना सड़क मार्ग और पुराने एनएच-65 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा, जिन पर लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अनिल कुमार दहिया सहित स्वास्थ्य, परिवहन, पशुपालन, खेल एवं स्थानीय निकाय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा
सर्वांगीण विकास ही देश की असली तरक्की: राम मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक, हमारी मान्यताओं को मिल रहा है पूर्ण सम्मान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज