Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी

May 11, 2026 05:53 PM

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना के आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य आगामी 15 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के किसानों और आमजन को इसका लाभ समय पर मिल सके।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने यह निर्देश आज बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना के औचक निरीक्षण के दौरान दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी को 41.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रीमॉडलिंग करने के कार्य को मंजूरी दी थी और इस परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी लंबित प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

इससे चरखी दादरी शहर और 35 गांवों की पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान

सिंचाई मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरे होने से चरखी दादरी शहर सहित आसपास के लगभग 35 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के लगभग 2.30 लाख लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं स्थायी बनेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई हेतु बेहतर जल आपूर्ति व्यवस्था से लगभग 1.50 लाख शहरी निवासियों तथा लगभग 80 हजार ग्रामीण नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना आने वाले वर्षों में क्षेत्र की बढ़ती जल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटरी के रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा पानी की आपूर्ति अधिक सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी। इससे खेती की उत्पादकता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

वन विभाग से जुड़े मामलों को तुरंत करें क्लियर

सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित आरडी 42500 से 66600 तक वन विभाग के जो भी लंबित मुद्दे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत क्लियर किया जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजना का पूरा लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके।

किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बनेगी परियोजना

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 9974/8834 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी। इससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी, फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में भी सकारात्मक सुधार आएगा। साथ ही, 14 वाटर वर्क्स टैंक एवं गांवों के तालाबों में पानी की सप्लाई सुनिश्चित होने से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पशुधन को भी लाभ होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

जल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि लोक नायक चौधरी बंसी लाल की दूरदर्शी सोच और विकासवादी नेतृत्व में लगभग 50 वर्ष पहले बनाई गई बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक रही है। अब इस ऐतिहासिक परियोजना को आधुनिक स्वरूप देते हुए सफलतापूर्वक रीमॉडल किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा
सर्वांगीण विकास ही देश की असली तरक्की: राम मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक, हमारी मान्यताओं को मिल रहा है पूर्ण सम्मान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज