Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

एमडीयू के यूआईईटी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर दिखा नवाचार का उत्साह, विद्यार्थियों ने पेश किए अत्याधुनिक मॉडल

May 11, 2026 05:45 PM

आज का युवा केवल डिग्री लेने तक सीमित न रहे, बल्कि उत्कृष्ट शोधार्थी और तकनीक में पारंगत बनकर देश और समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

 

यह प्रेरक संदेश महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दिया।

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आयोजित विज्ञान एवं इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और नवाचार सोच का शानदार उदाहरण बनी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और विद्युत सुरक्षा जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

 

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक और शोध ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने शिक्षकों से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन देने का आह्वान किया ताकि वे भी आधुनिक तकनीक और शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें।

 

रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस युवाओं को नवाचार, शोध और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का उपयोग समाज हित और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।

 

इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विशाल, हिमांशु, रुद्र, आकाश, हर्ष और नितिन की टीम ने फैब्रिकेशन एंड एनालिसिस ऑफ एयर प्यूरीफायर प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्ष, आकाश और आशीष की टीम ने हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर एफएफएफ प्रिंटर प्रोजेक्ट के लिए पहला स्थान प्राप्त किया।

 

द्वितीय स्थान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र हार्दिक सिन्हा को आईओटी बेस्ड ऑटोनॉमस लेजर कटिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए मिला। इसके साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के आर्यन, हिमांशु, निशांत, शुभम, मुकेश, भविष्य और प्रियंका की टीम ने “वाई-फाई कंट्रोल्ड हाइड्रोलिक जैक प्रोजेक्ट के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

तृतीय स्थान सिद्धार्थ, अमन, राहुल राज, केशव, हर्ष, गौरव एवं साहिल की टीम को सोलर पावर्ड आर्डयूनो बेस्ड मोबाइल कंट्रोल मल्टीपरपज एग्रीकल्चर व्हीकल प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किया गया। वहीं यश, रोहित, गौरव, दिवेश, परीक्षित और अनुभव की टीम ने कोकोनट शेल इन रैपिड सैंड फिल्टर प्रोजेक्ट के लिए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेस्क्यू चेयर प्रोजेक्ट को प्रथम, फायर स्प्रिंकलर टेस्टिंग सिस्टम को द्वितीय तथा एवी रोन आई ड्रोन प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान मिला।

 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा