Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं सतत ऊर्जा’ विषय पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन

May 11, 2026 05:45 PM

.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी), पंचकूला के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं सतत ऊर्जा” रही, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर तकनीक के बदलते स्वरूप और उसके सामाजिक प्रभावों पर विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. राजकुमार, अधिष्ठाता, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने कहा कि तकनीकी नवाचार आज के समय में समाज और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन को अधिक सुखद और सरल बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी तकनीकी शिक्षा और नवाचार क्षमता का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान के लिए करें। कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सहित नई ढांचागत परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्री कपिल सिंघल, प्रबंध निदेशक, बी.पी. रिफकूल, ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फेज चेंज मटेरियल जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों, यात्री वाहनों और कोल्ड-चेन परिवहन में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा