Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

बक्सर के लाल को पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में मिला सम्मान

May 10, 2026 01:43 PM
NextGen SCM Connect द्वारा दिल्ली में आयोजित NEXTGEN SCM SUMMIT 2026 में भारत एक्सप्रेस के पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के स्टेट हेड ओम प्रकाश राय को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
 
बिहार के बक्सर जिले के एक छोटे से शहर से निकलकर, ओम प्रकाश राय ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और जल्दी ही उत्तर भारत के एक प्रमुख पत्रकार बन गए। उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अपने रिपोर्टिंग कौशल का लोहा मनवाया। ओम प्रकाश राय ने लगभग पच्चीस वर्षों तक कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया।
 
ओम प्रकाश राय पिछले लगभग पच्चीस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए विशेष पहचान रखते हैं। अपने लंबे पत्रकारिता सफर में उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों एवं मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। इनमें आज तक, स्टार न्यूज़, सहारा समय, चैनल वन, ईटीवी हरियाणा-हिमाचल, जी न्यूज़, सुदर्शन न्यूज़, सूर्या समाचार, नवतेज टीवी तथा भारत 24 जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वर्तमान में ओम प्रकाश राय पिछले चार वर्षों से भारत एक्सप्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में स्टेट हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
 
ओम प्रकाश राय की पहचान तीनों राज्यों में एक धाकड़, सक्रिय और निष्पक्ष पत्रकार के रूप में होती है। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए ज जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
 
राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और आम जनता से जुड़े विषयों पर उनकी रिपोर्टिंग को व्यापक सराहना मिलती रही है। उनकी खबरों में तथ्यों की गंभीरता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ दिखाई देती है, जिसके कारण उन्होंने मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
 
पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा और निष्पक्ष कार्यशैली के चलते पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भी उनका सम्मान करती हैं। मीडिया क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट रिपोर्टिंग और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए NextGen SCM Connect ने अपने दिल्ली में आयोजित समिट 2026 में उन्हें “मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया।
 
यह सम्मान केवल ओम प्रकाश राय की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। वर्षों से लगातार जमीनी स्तर पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया है। यही कारण है कि आज ओम प्रकाश राय का नाम उत्तर भारत के प्रमुख और विश्वसनीय पत्रकारों में सम्मान के साथ लिया जाता है।
 
यह सम्मान उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर योगदान और विशिष्ट कार्यशैली को देखते हुए प्रदान किया गया है। इस मौके अतुल तिवारी डॉयरेक्टर नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट, संजय पाल, अध्यक्ष नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट पर बड़ी संख्या में सप्लाई चैन मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधक, सीईओ, वाइस प्रेसिडेंट और सीएमडी मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा