Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

प्रदेशभर में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” कार्यक्रम

May 09, 2026 09:34 PM

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत की सनातन  संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं तथा सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ना है। यह पर्व भारत की उस अदम्य आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी सांस्कृतिक चेतना को सदैव जीवित रखा।

 

कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, नूंह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, जींद में विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, अंबाला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, सोनीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

इसी प्रकार, पानीपत में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, पंचकूला में राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, यमुनानगर में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सिरसा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, हिसार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, पलवल में खेल मंत्री श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

इसके अलावा, चरखी दादरी में सांसद श्री धर्मबीर सिंह, कैथल में सांसद श्री नवीन जिंदल, हांसी में सांसद श्री सुभाष बराला, झज्जर में सांसद श्री संजय भाटिया, फतेहाबाद में सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और रेवाड़ी में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

 

इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के विधायक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा