Tuesday, September 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई ,वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानेंपीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करनाहरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCPदिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौतबिहार के जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 लोग गिरफ्तारदिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटनCM योगी का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Chandigarh

मोहाली-चंडीगढ़ में ED की बड़ी रेड, नोटों से भरे बैग फेंके, सड़क पर बिखरे 500 के नोट

May 07, 2026 01:42 PM

मोहाली और चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनभर से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी से बिल्डरों में हड़कंप मच गया। ईडी के डर से  9वी मंजिल से नोटों से भरे बैग नीचे फेंक दिए। यह कार्रवाई पंजाब-चंडीगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े कई नामी बिल्डरों और प्रॉपर्टी कारोबारियों के ठिकानों पर की गई। सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में ED की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, ED की यह रेड ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) लाइसेंस हासिल करने में कथित गड़बड़ियों, फर्जीवाड़े और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपों से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी को लंबे समय से इस मामले में शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।

अफरा-तफरी में नौवीं मंजिल से फेंके गए नोटों से भरे बैग
छापेमारी के दौरान मोहाली की एक हाईराइज बिल्डिंग में उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर नौवीं मंजिल से 500 रुपये के नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक ऊपर से नोट उड़ते हुए नीचे गिरने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जमीन पर पड़े दो बैग दिखाई दे रहे हैं। आसपास 500 रुपये के नोटों की गड्डियां बिखरी नजर आ रही हैं। वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों की बातचीत भी सुनाई दे रही है। हालांकि, अभी तक ED की ओर से इस वीडियो या बरामद नकदी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाल रही ED
जानकारी के अनुसार, ED की टीमें संबंधित कंपनियों और कारोबारियों के दफ्तरों व आवासों से दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सबूत जुटा रही हैं। एजेंसी विशेष रूप से उन लेन-देन की जांच कर रही है, जिनके जरिए कथित तौर पर अवैध धन जुटाया गया या निवेशकों को गुमराह किया गया।

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में कई संदिग्ध वित्तीय ट्रांजैक्शन और प्रॉपर्टी डील्स एजेंसी के रडार पर आई हैं। ED अब इन दस्तावेजों के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध निवेश के नेटवर्क की पड़ताल करेगी।

रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ी बेचैनी
ED की इस कार्रवाई के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के रियल एस्टेट कारोबार में हलचल तेज हो गई है। कई बिल्डर और प्रॉपर्टी कारोबारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है तथा कुछ और बड़े नाम एजेंसी के रडार पर आ सकते हैं।
फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री