Sunday, May 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायलबंगाल में कल वोटो की गिनती, चुनाव आयोग ने तैनात किए 432 ऑब्जर्वरदिल्ली के विवेक विहार में आग की घटना बेहद दुखद, अमित शाह ने जताया शोकबंगाल: बीजेपी नेता सुभाष सरकार का दावा, जीतेंगे 170-180 सीटेंजैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मापंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनीरतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल
 
Punjab

पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी

May 03, 2026 07:18 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के ओबीसी समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट हो जाएं तो अगले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलती है , उसमें सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाता है।

 

श्री सैनी आज पंजाब के रूपनगर में ओबीसी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा दो दिन पहले "मजदूर दिवस" के अवसर पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने मजदूर दिवस पर मजदूरों का मज़ाक उड़ाया है जो कि उनकी गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले विधानसभा में श्री भगवंत सिंह मान के व्यवहार  की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत देकर जो विश्वास जताया था , सरकार के कारनामे देख कर आज वही जनता अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रही है।

 

विधानसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए था कि आम आदमी पार्टी ने गत चुनाव में किए गए कितने वायदों को पूरा किया है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ की तरफ मुख़ातिब होते हुए कहा कि  यह सम्मेलन सामाजिक चेतना का एक विराट संगम है। इतनी बड़ी संख्या में इस समाज का यहां एकत्रित होना इस बात का संकेत है कि ओ.बी.सी. समाज अब अपने अधिकारों, अपने सम्मान और अपने भविष्य को लेकर जागरूक और संगठित हो चुका है। यह ऊर्जा, यह उत्साह और यह एकता आने वाले समय में एक नए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की नींव रखेगी।

 

उन्होंने ओबीसी समाज के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि इस समाज ने अनेक महापुरुष दिए हैं जिनका राष्ट्र निर्माण और विकास में महान योगदान रहा है। लेकिन, दुख की बात है कि लंबे समय तक इस समाज को पंजाब में वह सम्मान और अवसर नहीं मिला, जिसका यह वास्तविक हकदार था।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि जब से देश की बागडोर  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है। तब से सामाजिक न्याय को केवल नारे के रूप में नहीं, बल्कि नीति और नियत दोनों के रूप में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री स्वयं ओ.बी.सी. समाज से हैं। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

 

उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी समाज को केवल एक वोट बैंक के रूप में नहीं देखा, उसे नेतृत्व का अवसर देकर सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल में 27 ओ.बी.सी. मंत्री हैं। आज देश के भाजपा शासित 5 राज्यों में ओ.बी.सी. समाज के मुख्यमंत्री हैं। यह पूरे ओ.बी.सी. समाज के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओ.बी.सी. आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, यह एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने इस समाज को अधिकारों की नई शक्ति प्रदान की। मेडिकल और उच्च शिक्षा में ओ.बी.सी. वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर शिक्षा के ‌द्वार और अधिक खोले गए। आज देश के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में ओ.बी.सी. वर्ग के युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

उन्होंने ओबीसी समाज से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपील की और कहा कि आप सब मिलकर पार्टी को पंजाब में मजबूत बनाएं। आने वाले चुनाव को ध्यान में रखें और अभी से घर-घर भाजपा की अलख जगाएं। उन्होंने पंजाब की वर्तमान सरकार पर ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी तभी गरीब और पिछड़ा वर्ग को उसका हक़ मिलेगा।

 

 इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू , पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा , भाजपा नेता श्री अनीस सिढाना, श्री अजय वीर सिंह , श्री परविंदर सिंह बराड़ , श्री दर्शन सिंह सैनी समेत अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Punjab News
पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनी
5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम भगवंत मान , राज्यसभा memeber रिकॉल मामले में होगी मुलाकात बरनाला में पीएनजी चोरी का खुलासा, थिंक गैस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी लुधियाना पटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 की मौत-एक घायल
असली दौलत गुरु के चरणों में और 'नाम' की कमाई में है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा को दिया गया ट्रांसपोर्ट विभाग
आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से सभी वर्ग दु:खी: सीएम नायब सिंह सैनी
सनातन सेवा समिति, मोहाली द्वारा 25 से 26 को मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की