*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनगणना 2027 को लेकर की प्रेस वार्ता*
जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारे विकसित हरियाणा विकसित भारत की आधारशिला- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी जनगणना हमारा विकास का दिया नारा
इस समय देश में स्वतंत्रता के बाद आठवीं और हरियाणा के गठन के बाद 6वीं जनगणना हो रही है- मुख्यमंत्री
हरियाणा में जनगणना का प्रथम चरण आगामी 1 मई से 30 मई 2026 तक होगा
इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना की सुविधा भी कराई गई उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने परिवार की सही जानकारी देने की अपील की
इस बार जनगणना को डिजिटल माध्यम से किया जाएगा जिससे यह अधिक पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनेगी- मुख्यमंत्री
स्व गणना के लिए एक पोर्टल बनाया गया है जिसका नाम है se.census.gov.in
यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के ease of living और डिजिटल इंडिया के विजन को बनती है सशक्त
नागरिकों की निजता और विश्वास हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार इसके संरक्षण के लिए है पूरी तरह प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री