Wednesday, April 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जोश और हिम्मत से लबरेज हैं सम्राट चौधरी, उनके नेतृत्व में बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां" - ऊर्जा मंत्री अनिल विजलोकसभा में रामनारायण यादव का व्याख्यान, दल-बदल कानून पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को किया संबोधित।हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कीबाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीडॉ. अंबेडकर के सम्मान और योगदान पर सच्चाई सामने लाना जरूरी - अर्जुन राम मेघवालहरियाणा सरकार ने मांगी पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं नामांकनचंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी,लिखा- 14 जहरीले बम लगाए, विदेश मंत्रालय के अफसरों को भी भेजी गई ई-मेलहरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया 'नारी शक्ति वंदन' विषय पर अहम जानकारी देते हुए
 
Delhi

लोकसभा में रामनारायण यादव का व्याख्यान, दल-बदल कानून पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को किया संबोधित।

April 14, 2026 08:48 PM

नई दिल्ली:हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के सलाहकार रामनारायण यादव को लोकसभा की तरफ से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने दल-बदल कानून (Anti-Defection Law) पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 17 देशों की संसदों से आए 43 प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय संसद के कई अधिकारियों ने भाग लिया।

 रामनारायण यादव ने अपने संबोधन में दल-बदल कानून की संवैधानिक पृष्ठभूमि, इसकी आवश्यकता, व्यावहारिक चुनौतियों और भारत में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने में दल-बदल कानून की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से यह भी समझाया कि किस प्रकार यह कानून राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करता है और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करता है।
रामनारायण यादव के अनुसार आज का यह आयोजन विशेष महत्व का था क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भारत की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रणाली को वैश्विक स्तर पर समझाने का एक सशक्त माध्यम हैं।
गौरतलब है कि ये सभी विदेशी प्रतिनिधि पिछले एक महीने से भारत में संसदीय प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के अगले चरण में इन्हें एक सप्ताह के लिए राजस्थान विधान सभा के साथ जोड़ा जाएगा, जहां वे राज्य स्तरीय विधायी प्रक्रियाओं को करीब से समझेंगे।
 रामनारायण यादव को समय-समय पर लोकसभा द्वारा व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है, जो उनकी विषय विशेषज्ञता और अनुभव का प्रमाण है। उनके इस व्याख्यान को प्रतिभागियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत ने एक बार फिर अपनी संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,कई अहम और समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन
दिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अनिल अंबानी 19 और 20 मार्च को दिल्ली में CBI के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया 40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल डेकर बस, CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी दिल्ली: प्रोटेस्ट कर रहे JNU के 51 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर Navitaire सर्वर डाउन, यात्री परेशान