Thursday, April 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नगर निकाय चुनाव 2026: 826 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोगआसिम मुनीर उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरान पहुंचेजोश और हिम्मत से लबरेज हैं सम्राट चौधरी, उनके नेतृत्व में बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां" - ऊर्जा मंत्री अनिल विजलोकसभा में रामनारायण यादव का व्याख्यान, दल-बदल कानून पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को किया संबोधित।हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कीबाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीडॉ. अंबेडकर के सम्मान और योगदान पर सच्चाई सामने लाना जरूरी - अर्जुन राम मेघवालहरियाणा सरकार ने मांगी पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं नामांकन
 
Haryana

नगर निकाय चुनाव 2026: 826 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

April 15, 2026 09:23 PM

राज्य चुनाव आयोग, हरियाणा के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में होने वाले नगर निकाय आम चुनावों के तहत प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों के कुल 144 वार्डों में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए 826 संभावित मतदान केंद्र स्थापित किए जाने का अनुमान है। इन चुनावों में कुल 8,70,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 4,53,047 पुरुष, 4,17,841 महिला तथा 37 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

 

प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर पद बीसी-बी (महिला) के लिए आरक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 10 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 191 मतदान केंद्रों पर 1,98,224 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,02,654 पुरुष, 95,550 महिला तथा 20 अन्य मतदाता शामिल हैं।

 

पंचकूला नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 204 मतदान केंद्रों पर 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं।

 

सोनीपत नगर निगम के 22 वार्डों में चुनाव होंगे। मेयर पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 264 मतदान केंद्रों पर 2,95,868 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,53,292 पुरुष, 1,42,569 महिला तथा 7 अन्य  मतदाता शामिल हैं।

 

रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। यहां 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 2 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 2 वार्ड बीसी-बी, 2 वार्ड बीसी-बी (महिला), 6 वार्ड महिला आरक्षित तथा 13 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 108 मतदान केंद्रों पर 1,15,157 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 59,142 पुरुष, 56,011 महिला तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं।

 

उकलाना नगर समिति के 16 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 3 वार्ड महिला आरक्षित तथा 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 16 मतदान केंद्रों पर 15,449 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8,197 पुरुष और 7,252 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

सांपला नगर समिति के 16 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 7 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 16 मतदान केंद्रों पर 15,624 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 8,141 पुरुष और 7,483 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

धारूहेड़ा नगर समिति के 18 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी, 1 वार्ड बीसी-बी (महिला), 3 वार्ड महिला आरक्षित तथा 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 27 मतदान केंद्रों पर 23,224 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 12,694 पुरुष, 10,529 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल है।

 

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 6 निकायों में 6 वार्डों के लिए उपचुनाव भी करवाए जाएंगे। इन उपचुनावों के लिए 8 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां कुल 7,237 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3,759 पुरुष और 3,478 महिला मतदाता शामिल हैं।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचित सभी निकायों में 10 मई 2026 को मतदान कराया जाएगा

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जोश और हिम्मत से लबरेज हैं सम्राट चौधरी, उनके नेतृत्व में बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां" - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
डॉ. अंबेडकर के सम्मान और योगदान पर सच्चाई सामने लाना जरूरी - अर्जुन राम मेघवाल
हरियाणा सरकार ने मांगी पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं नामांकन
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया 'नारी शक्ति वंदन' विषय पर अहम जानकारी देते हुए
हरियाणा नगर-निगम चुनाव का ऐलान, 10 मई को वोटिंग,सोनीपत-पंचकूला और अंबाला में होगा मतदान, 13 मई को आएगा रिजल्ट:देवेंद्र कल्याण,हरियाणा चुनाव आयुक्त
हरियाणा के 2 सूचना आयुक्तों कुलबीर छिकारा और जगबीर सिंह का कार्यकाल आज हो रहा पूरा, अब सूचना आयोग में 6 रिक्त पद
पत्रकारों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बन रही एमडब्ल्यूबी, सीएम नायब सिंह सैनी को प्रांतीय कार्यक्रम का न्यौता
सीपीआर से किया गया प्रयास किसी को दे सकता है नया जीवन