Tuesday, September 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहींमेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का हरियाणा सरकार ने किया विरोध: ऊर्जा मंत्री अनिल विजखिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलिनेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारीयूपी की IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
National

पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहीं

September 01, 2026 10:21 AM

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके लोगों को 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि लोग विदेश यात्रा करने से बचें और जरूरी ना हो तो सोना भी ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग निराशा के गर्त में हैं और वे झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत विकास दर। देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा है। सप्लाई चैन डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।



विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा, 'दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं। इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है। हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।'

सोना खरीदने पर क्या बोले पीएम

उन्होंने कहा, स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए। जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे। जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे। मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है और नीयत साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए। '

Have something to say? Post your comment
More National News
नेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागत कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र ने किया इस्तीफे का ऐलान, वाल्मीकि घोटाले में आया था नाम राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखा राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखा विशाखापत्तनम में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से होगी शुरू भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा पश्चिम बंगाल: तारापीठ के एक होटल में आग लगी, 6 लोगों की मौत मुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली जिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट