Saturday, July 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर-कमलों से रिमोट का बटन दबाकर ₹ 14,700+ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियादेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
Delhi

लोकसभा में रामनारायण यादव का व्याख्यान, दल-बदल कानून पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को किया संबोधित।

April 14, 2026 08:48 PM

नई दिल्ली:हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के सलाहकार रामनारायण यादव को लोकसभा की तरफ से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने दल-बदल कानून (Anti-Defection Law) पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 17 देशों की संसदों से आए 43 प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय संसद के कई अधिकारियों ने भाग लिया।

 रामनारायण यादव ने अपने संबोधन में दल-बदल कानून की संवैधानिक पृष्ठभूमि, इसकी आवश्यकता, व्यावहारिक चुनौतियों और भारत में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने में दल-बदल कानून की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से यह भी समझाया कि किस प्रकार यह कानून राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करता है और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करता है।
रामनारायण यादव के अनुसार आज का यह आयोजन विशेष महत्व का था क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भारत की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रणाली को वैश्विक स्तर पर समझाने का एक सशक्त माध्यम हैं।
गौरतलब है कि ये सभी विदेशी प्रतिनिधि पिछले एक महीने से भारत में संसदीय प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के अगले चरण में इन्हें एक सप्ताह के लिए राजस्थान विधान सभा के साथ जोड़ा जाएगा, जहां वे राज्य स्तरीय विधायी प्रक्रियाओं को करीब से समझेंगे।
 रामनारायण यादव को समय-समय पर लोकसभा द्वारा व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है, जो उनकी विषय विशेषज्ञता और अनुभव का प्रमाण है। उनके इस व्याख्यान को प्रतिभागियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत ने एक बार फिर अपनी संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के थोक व्यापारियों से किया सीधा संवाद, हरियाणा में विश्वस्तरीय मार्केट बनाने का दिया भरोसा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में यमुना जल परियोजना के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में आज हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर
यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू
एनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सांसद कंगना रनौत ने की मुलाकात, दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में की शिष्टाचार भेंट
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत बिहार CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, आज बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभव