होनहार प्रतिभा निकिता यादव ने पटवार प्रशिक्षण परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 478.5 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। आज उपायुक्त अभिषेक मीना ने निकिता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l
वर्तमान में निकिता यादव तहसील बावल में पटवारी रणबीर सिंह के पास फील्ड ट्रेनिंग प्राप्त कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि रणबीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उन्हें राजस्व से जुड़े कार्यों की गहन समझ मिली, जिसका लाभ उन्हें परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में मिला।
निकिता की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। ऐसे में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
निकिता यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और नियमित अध्ययन को दिया है।
वहीं, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल नायब ,रणबीर पटवारी, सुधीर कुमार पटवारी मौजूद रहे l अधिकारीगण ने इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।