Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएंविकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोषफसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवाखातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौराअंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
 
Haryana

मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं

April 04, 2026 08:45 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली के दौरान फरीदाबाद के लिए कई महत्वपूर्ण विकास घोषणाएं करते हुए कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहर के प्रमुख जंक्शनों का चरणबद्ध सुधार किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक सुचारु हो और प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

 

उन्होंने कहा कि भूजल आधारित जलापूर्ति के कारण गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अपर गंगा नहर से ताजा पेयजल उपलब्ध कराने की संभावना तलाशी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर फरीदाबाद तक गंगा नहर का पानी पहुंचाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फरीदाबाद शहर के 50 कम्युनिटी सेंटरों और पार्कों में प्रथम चरण में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकारी भवनों में भी संबंधित विभागों द्वारा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ जलभराव की समस्या का समाधान हो सके।

 

उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नेचर पार्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कन्वेंशन हॉल के सामने तथा लेबर कोर्ट के निकट एचएसवीपी की लगभग 3 एकड़ भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर एक बड़ा बैंक्वेट हॉल विकसित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

 

मुख्यमंत्री ने सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की घोषणा भी की। साथ ही आईएमटी सेक्टर-66 को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित करते हुए एंटरटेनमेंट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सिनेमा हॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स से संबंधित आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

 

इसके अतिरिक्त, सेक्टर-12 स्थित स्विमिंग पूल को पीपीपी मोड पर अपग्रेड कर ऑल वेदर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा आरआरटीएस/नमो भारत कॉरिडोर से फरीदाबाद को आर्थिक रूप से नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोष फसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा खातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौरा
अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49 करोड़ 73 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज, लगाई घोषणाओं की झड़ी
हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले, कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए