Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएंविकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोषफसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवाखातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौराअंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो

April 04, 2026 08:40 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही कोई विजन है। विपक्ष का केवल एक एजेंडा है- भ्रम फैलाओ, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो। जब सच्चा विकास होता है तो झूठ की राजनीति करने वालों को तकलीफ होती है। विपक्ष के नेताओं ने केवल सत्ता का सुख भोगा, परिवारवाद को बढ़ावा दिया और जनता को वादों के जाल में फंसाकर छोड़ दिया। आज जनता जागरूक हो चुकी है और विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है, इसलिए विपक्ष का झूठ और भ्रम नहीं चलेगा।

 

मुख्यमंत्री शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 19 करोड़ 31 लाख रुपए लागत की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 30 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफीदों की यह भूमि खेती-किसानी के साथ संघर्ष और स्वाभिमान की भूमि है। एक समय था, जब यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। सड़कों की हालत खराब थी, रोजगार के लिए कुछ लोगों की चौखट पर बैठे रहना पड़ता था। विकास केवल कागजों तक सीमित था, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। प्रदेश और देश में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प ने देश को नई ऊर्जा और दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर कार्य करते हुए हर संकट में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीतिक करके भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। साथ ही, गैस पाइपलाइन विस्तार को बढ़ावा देने के लिए लीज रेंट को 3 लाख रुपये से घटाकर 1 हजार रुपये किया गया है, जिससे लाखों घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सफीदों क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। गांव-गांव में पक्की सड़कें, बेहतर सिंचाई सुविधाएं और युवाओं के लिए पारदर्शी रोजगार उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सफीदों क्षेत्र में 1,594 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के 10 वर्षों में केवल 552 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले एक वर्ष में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं और साढ़े 11 वर्षों में यह संख्या 1 लाख 80 हजार तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना सहित अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है और अब तक लाखों किसानों के खातों में सीधे भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया। बागवानी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 46 बागवानी फसलें शामिल की गई हैं। अब तक कुल 157 किसानों को 1 करोड़ 40 लाख 21 हजार रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाई है और गरीबों के लिए आवास योजनाओं के तहत लाखों घर उपलब्ध करवाए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बजट 2026-27 के प्रमुख निर्णयों का उल्लेख करते हुए बताया कि किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ का गठन किया जाएगा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना और ‘पिंक कैब’ जैसी योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।

 

मुख्यमंत्री का जनता से आह्वान- हरियाणा को पीछे ले जाने वाली ताकतों को देना होगा जवाब

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेता आज भी जनता को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, नया हरियाणा इस प्रकार की संकीर्ण सोच से ऊपर उठ चुका है। आज का युवा जाति नहीं, नौकरी चाहता है, धर्म नहीं, अवसर चाहता है, क्षेत्रवाद नहीं, विकास चाहता है। वर्तमान राज्य सरकार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए, बिना किसी भेदभाव के काम किया है। आज हरियाणा में एक नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। जहां काम बोलता है, जहां परिणाम दिखता है, जहां जनता का विश्वास सबसे ऊपर है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर विकास यात्रा को और गति दें और उन ताकतों को जवाब दें, जो हरियाणा को पीछे ले जाना चाहती हैं।

 

विकसित भारत–विकसित हरियाणा के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा - मोहन लाल बडौली

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने कहा कि यह विशाल जनसभा न केवल जनता के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का भी प्रमाण है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा और देश में एक ही चर्चा है—मुख्यमंत्री हो तो नायब सिंह सैनी जैसा हो।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऐसा जनप्रिय और विकासोन्मुख नेतृत्व मिला है, जिसने विकास की रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। “हरियाणा एक-हरियाणवी एक” के मंत्र को मजबूत करते हुए सरकार प्रदेश के हर कोने में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित कर रही है।

 

श्री बडौली ने सफीदों के विकास को लेकर बड़ा भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया जाएगा। इनमें नए स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण, बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रांसफॉर्मर व पावर हाउस, पशु अस्पताल और सड़कों का विस्तार शामिल है।

 

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जिस प्रकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन मिला, उसी प्रकार आगे भी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–विकसित हरियाणा” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

विधायक राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत, क्षेत्रीय विकास की प्रमुख मांगें रखीं

 

रैली के संयोजक सफीदों के विधायक श्री राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी नेतृत्व क्षमता ने सरकार को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को मजबूती दी और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। हरियाणा की जनता आज मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट है और प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ने एक नई दिशा प्राप्त की है।

 

विधायक ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। विधायक ने सफीदों क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों को भी विस्तार से रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सफीदों की जनता की इन सभी मांगों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
विकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोष फसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा खातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौरा
अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज
सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49 करोड़ 73 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज, लगाई घोषणाओं की झड़ी
हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले, कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए