Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएंविकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोषफसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवाखातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौराअंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
 
Haryana

सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49 करोड़ 73 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

April 04, 2026 08:39 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में 49 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 19 करोड़ 31 लाख रुपए लागत की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 30 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 

इन 6 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

 

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में 3 करोड़ 75 लाख 51 हजार रुपये की लागत से निर्मित 12 शिक्षण कक्षों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 3 करोड़ 20 लाख 71 हजार रुपये की लागत से हांसी ब्रांच पर छठ पूजा एवं गणेश विसर्जन के लिए घाट का उद्घाटन, 1 करोड़ 42 लाख 67 हजार रुपये की लागत से नागक्षेत्र तीर्थ के समीप हांसी ब्रांच पर घाट के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन, 4 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये की लागत से पड़ाना ड्रेन की साइड लाइनिंग एवं तीन पुलों के पुनर्निर्माण का उद्घाटन भी किया।

 

इसके अलावा, 2 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से लुदाना लिंक ड्रेन के किए गए कार्य का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही, 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से सफीदों माइनर का पुननिर्माण भी किया गया।

 

इन 4 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

 

मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा 3 करोड़ 14 लाख 13 हजार रुपये की लागत से सफीदों नई अनाज मंडी में आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत (फेज-2), राइजिंग मेन एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा 10 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत वाले लुदाना में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 8 करोड़ रुपये की लागत से पिल्लूखेड़ा में महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा 9 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
विकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोष फसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा खातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौरा
अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज, लगाई घोषणाओं की झड़ी
हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले, कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए