Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएंविकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोषफसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवाखातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौराअंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
 
Haryana

सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज, लगाई घोषणाओं की झड़ी

April 04, 2026 08:39 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सफीदों के अस्पताल को 100 बैड में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा सिवाना माल गांव तथा गांव खातला में पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। सफीदों में रामसर पार्क तथा ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया जाएगा तथा सफीदों शहर में छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही पानीपत रोड से नगरपालिका की सीमा में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। सफीदों में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। सफीदों में कन्या राजकीय महाविद्यालय की चारदीवारी का पुनः निर्माण कराया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सफीदों शहर के पीपल वाला मोहल्ला वार्ड नंबर सात गुल्जारी चौक, कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन को नियमानुसार हटाया जाएगा। गांव खेड़ा खेमावती में 33 केवी सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को 33 एमवीए की जाएगी तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को कंडम घोषित करने उपरांत नए कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेड़ी तलौडा स्थित 132 केवीए सब स्टेशन पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 40-45 एमवीए तथा 132-33 केवीए किया जाएगा। गांव सीवान माला में 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। रजाना कलां तथा ढांटरथ गांवों में पीएचसी की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांव के सरकारी स्कूलों में एक करोड़ रुपये की लागत से सिविल वर्क करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा, सफीदों फायर स्टेशन को दो नए फायर टेंडर दिए जाएंगे। सफीदों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा एचएसवीपी के सेक्टर में प्लांट आवंटन के लिए आवेदन करने उपरांत नियमानुसार प्लॉट आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गंगोली, कालवा, भड़ताना, सब-माइनर तथा सीवाना माल डिस्ट्रीब्यूटरी की 12.50 करोड़ रुपये की लागत से रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी तथा गांव में ग्राम सचिवालय भी बनवाया जाएगा। इसके साथ ही अंटा में कैनाल रेस्ट हाउस की मरम्मत कराई जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सफीदों क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का 2 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। ग्राम पंचायत मुआना की शामलात भूमि में बायो गैस संयंत्र लगाया जाएगा। मोरखी गांव में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। कालवा गांव के ययाति सूर्य कुण्ड ऐतिहासिक मंदिर की रिटेनिंग वॉल बनवाई जाएगी। बीडीपीओ सफीदों के कार्यालय का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। विभिन्न गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य करवाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि अनाज मंडी सफीदों में सड़क की मरम्मत व नए शेड कवर व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। पिल्लूखेड़ा में जमीन उपलब्ध होने पर सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सफीदों व पिल्लूखेड़ा के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण, चौड़ाकरण तथा मरम्मत के लिए 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नई अनाज मंडी पिल्लूखेड़ा का जमीन उपलब्ध़ होने पर अतिरिक्त विस्तार किया जाएगा। सफीदों में नया रेस्ट हाऊस बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 9.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भम्भेवा में ड्रेन के पुलों का निर्माण करवाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की 12 सड़कों का पुननिर्माण किया जाएगा। सफीदों विधानसभा क्षेत्र की 203.5 किलोमीटर लंबाई की 49 सड़कें, जो अभी डीएलपी में है, उनको भी संबंधित एजेंसी से सुदृढ़ीकरण, रखरखाव करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22.89 करोड़ रुपए की लागत से 39.36 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की विशेष मरम्मत भी करवाई जाएगी। मार्केट कमेटी की 173.29 किलोमीटर लंबाई की 63 सड़कें जो अभी डीएलपी में है, उनको भी संबंधित एजेंसी से सुदृढ़ीकरण, रखरखाव करवाया जाएगा। इसी कड़ी में 56.70 किलोमीटर लंबाई की आठ सड़कों की विशेष मरम्मत 5.86 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
विकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोष फसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा खातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौरा
अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49 करोड़ 73 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले, कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए