Saturday, March 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जानाप्रदेश में गैस,पेट्रोल, डीज़ल की कोई कमी नहीं है,अफवाहों पर ध्यान ना दे:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीचन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक विधानसभा में देखा सत्ता, सदन और सिस्टम का पूरा तंत्रश्री राम नवमी के पावन उत्सव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयानडेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो पहुंचे संत कबीर कुटीर , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने सपरिवार भेंट कर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकतअसली दौलत गुरु के चरणों में और 'नाम' की कमाई में है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीरबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

March 28, 2026 05:14 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके अम्बाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इससे पहले, मंत्री श्री विज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी का पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।  
 
आज दोपहर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
 
इस दौरान मंत्री श्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को सम्मानपूर्वक शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर श्री अनिल विज, उनके भाई श्री राजिंद्र विज, श्री कपिल विज, गौरव विज, शुभम विज, अतुल महेंद्रू, भारती एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, भाजपा नेत्री श्री बंतो कटारिया आदि मौजूद रहे। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश में गैस,पेट्रोल, डीज़ल की कोई कमी नहीं है,अफवाहों पर ध्यान ना दे:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
चन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक विधानसभा में देखा सत्ता, सदन और सिस्टम का पूरा तंत्र
श्री राम नवमी के पावन उत्सव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो पहुंचे संत कबीर कुटीर , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने सपरिवार भेंट कर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत रबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी पंचकूला के सिविल अस्पताल में दूसरी एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित होगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए
हरियाणा सरकार ने 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों का किया तबादला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई