संगोष्ठी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन*
सड़क सुरक्षा समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए हो रहा है अत्यंत हर्ष
राष्ट्रीय महत्व की इस संगोष्ठी की मेजबानी का हरियाणा को पहली बार मिला अवसर- मुख्यमंत्री
देशभर के 350 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नीति निर्माता सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर करेंगे गंभीर विचार विमर्श
सड़क सुरक्षा केवल एक तकनीकी विषय के साथ सामाजिक, मानवीय और नैतिक जिम्मेदारी भी
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोई ना कोई बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना का कार्य है प्रगति पर
हरियाणा में पिछले 11 वर्षों में 28 हजार 665 करोड रुपए की लागत से 43 हजार 703 किलोमीटर लंबी सड़कों का किया सुधार
2534 करोड रुपए की लागत से 2417 किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण किया आधुनिक तकनीक से
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 1077 करोड रुपए की लागत से 2432 किलोमीटर लंबी सड़कों का किया जा चुका निर्माण
पिछले 11 वर्षों में लगभग 2000 करोड रुपए की लागत से 97 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण करवाया गया
हैवी व ट्रांसपोर्ट वाहन चालकों के प्रशिक्षण के लिए 7 नए चालक प्रशिक्षण संस्थान किए गए शुरू
आईआईटी मद्रास के सहयोग से संजया एप की शुरू- मुख्यमंत्री
सड़क दुर्घटनाओं के प्रबंधन और आंकड़ों का विश्लेषण कर हाथों को कम करने में मदद कर रही है एप
इस संगोष्ठी से निकलने वाले विचार और सुझाव देश भर में सड़क निर्माण और सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा करेंगे प्रदान- मुख्यमंत्री