हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि मां ऐसा शब्द है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। मां एक मां नहीं बल्कि पूरी दुनिया होती है जो बिन मांगे सब कुछ देती है। मां प्रेम कौर कल्याण का जीवन प्रेम, त्याग और तपस्या से भरा रहा है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चल कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्यमंत्री रविवार को मधुबन के नजदीक कल्याण फार्म पर आयोजित स्व. प्रेम कौर कल्याण के स्नेहपूर्ण स्मृति एवं श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्व. प्रेम कौर कल्याण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार को उच्च संस्कार दिए। हर मां का सपना होता है कि उसका बेटा नई ऊंचाइयों को छुए। हरविन्द्र कल्याण ने मां के संस्कारों को आगे बढ़ाया है। मां की तपस्या के कारण पूरे परिवार ने प्रगति की है।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।