हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद जी का ‘गीता संदेश’ मिशन पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में समाज को सद्भाव, स्नेह, समरसता और सौहार्द के संदेश की आवश्यकता है और ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
श्री कृष्ण बेदी ने यह बात आज कैथल में आयोजित “दिव्य गीता सत्संग” में सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में पूजनीय स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद जी के मार्गदर्शन से समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा बढ़ी है। सरकार द्वारा गौशालाओं में गौ माता के चारे के लिए प्रतिदिन 20 रुपये, नंदी के लिए 25 रुपये तथा बछड़ा-बछिया के लिए 10 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। मंत्री ने कहा कि गौशालाओं के भीतर संपत्ति हस्तांतरण पर सरकारी शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दिया जा रहा है, जिससे गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने ‘कृष्ण कृपा सेवा धाम’ के निर्माण के लिए आगामी वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये का अनु