Saturday, March 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
भ्रष्टाचार से त्रस्त पंजाब को चाहिए बदलाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा ने राजस्व प्रशासन में बड़ा डिजिटल सुधार शुरू कियाहरियाणा और अफ्रीका के संबंध “हार्ट टू हार्ट” के हैं: मुख्यमंत्रीसमरसता और सौहार्द ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- कृष्ण बेदीजागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित राष्ट्र की आधारशिला-विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याणहरियाणा में जापानी कंपनी करीब 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयारएआई शिक्षा से लाखों युवाओं को मिलेंगे रोजगार अवसर-डॉ अरविंद शर्मा
 
Haryana

शहीदों का बलिदान युवाओं को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा, जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे : गौरव गौतम

March 21, 2026 06:33 PM

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

 

खेल मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को फरीदाबाद में सूरजकुंड स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा माई भारत अभियान के अंतर्गत पूरे देश में युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले को राज्य स्तरीय मुख्य केंद्र बनाते हुए मेगा शहीद पदयात्रा “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह पदयात्रा एनआईटी 05 स्थित के एल मेहता वुमन कॉलेज से शुरू होकर एनआईटी 05 भगत सिंह चौक तक जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत 22 मार्च को श्रमदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में युवा अपनी भागीदारी निभाएंगे। 23 मार्च को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात सुबह पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस में युवा सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर, बैच और संदेशों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।

 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को एक सूत्र में जोड़ने, राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भ्रष्टाचार से त्रस्त पंजाब को चाहिए बदलाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा ने राजस्व प्रशासन में बड़ा डिजिटल सुधार शुरू किया
हरियाणा और अफ्रीका के संबंध “हार्ट टू हार्ट” के हैं: मुख्यमंत्री
समरसता और सौहार्द ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- कृष्ण बेदी
जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित राष्ट्र की आधारशिला-विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण
हरियाणा में जापानी कंपनी करीब 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयार
एआई शिक्षा से लाखों युवाओं को मिलेंगे रोजगार अवसर-डॉ अरविंद शर्मा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किए
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विज
समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन