Thursday, March 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियांप्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह रावएचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगीस्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमनाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 मेंअनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्तमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
 
Haryana

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*

March 12, 2026 08:03 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अम्बाला छावनी स्थित उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बादली (झज्जर) विधायक श्री कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे। 
 
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज से साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कामर्स से वरिष्ठ सीए एडी गांधी, उद्योगपति डा. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. केके जैन, सुरेश धीमान, सुभाष बंसल सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
 
इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए नन्हें बच्चों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का हालचाल जाना। 
 
*नवनियुक्त जज को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया* 
 
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने रिया गोयल को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अम्बाला की बेटियां बुलंदियों को छू रही है और अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया के परिजन भी उपस्थित रहे। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियां प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव एचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगी स्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम नाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 में अनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में मृतकों के परिजनों को प्रदान किए 20-20 लाख रुपए के चेक, सभी पीड़ित परिवारों को यात्रा खर्च के लिए भी दिये 20-20 हजार रुपए
घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - राज्य मंत्री राजेश नागर हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये