Thursday, March 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियांप्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह रावएचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगीस्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमनाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 मेंअनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्तमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
 
Haryana

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव

March 12, 2026 07:58 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन  (एनएचएम) के तहत प्रदेश में द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में नामित किया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर मामलों में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि इन एफआरयू को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों पर प्रसूति सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल तथा रक्त भंडारण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे माताओं और नवजात शिशुओं से जुड़ी आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये फर्स्ट रेफरल यूनिट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तृतीयक अस्पतालों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करेंगी। सरकार द्वारा इन केंद्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विशेषज्ञ चिकित्सा स्टाफ की तैनाती करने और रेफरल व्यवस्था को तेज व प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा में मातृ और नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाना है। इन एफआरयू के सुदृढ़ होने से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा, जिससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

प्रदेश में जिन 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में नामित किया है उनमें अंबाला जिला के 5 संस्थान हैं। इनके अलावा, भिवानी के 4, चरखी दादरी के 2, फरीदाबाद के 5, फतेहाबाद के भी 5, गुरुग्राम के 4, हिसार के 5, झज्जर के 6, जींद के 6, कैथल के 4, करनाल के 6, कुरुक्षेत्र के 5, महेंद्रगढ़ के 4, नूंह के 5, पलवल के 4, पंचकूला के 4, पानीपत के 4, रेवाड़ी के 4, रोहतक के 4, सिरसा के 5, सोनीपत के 5 तथा यमुनानगर जिला के 4 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को एफआरयू के तौर पर नामित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*
हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियां एचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगी स्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम नाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 में अनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में मृतकों के परिजनों को प्रदान किए 20-20 लाख रुपए के चेक, सभी पीड़ित परिवारों को यात्रा खर्च के लिए भी दिये 20-20 हजार रुपए
घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - राज्य मंत्री राजेश नागर हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये