Thursday, March 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियांप्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह रावएचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगीस्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमनाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 मेंअनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्तमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
 
Haryana

नाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 में

March 12, 2026 07:56 PM

नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा “ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री” का आयोजन 13 से 22 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्ज़ीबिशन ग्राउंड में किया जाएगा। 10 दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री महोत्सव में भारत की समृद्ध ग्रामीण विरासत, पारंपरिक शिल्प और हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक लगाई जाएगी।

 

इस महोत्सव में देश के 20 राज्यों से आए कारीगरों, बुनकरों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा किसानों द्वारा लगभग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर उत्पाद बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।

 

इस प्रदर्शनी में नागरिकों को विभिन्न प्रकार के ग्रामीण उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। इनमें मधुबनी एवं गोंड पेंटिंग्स, डोकरा कला, बांस एवं बेंत के उत्पाद, फुलकारी, पश्मीना, होम फर्निशिंग और सिल्क वस्त्र जैसे पारंपरिक शिल्प विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अतिरिक्त जैविक मसाले, अचार और ड्राई फ्रूट्स जैसे उत्पाद भी उपलब्ध होंगें। विभिन्न प्रदेशों के पकवानों की स्टॉल भी लगाई जाएंगी।

 

नाबार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इस महोत्सव में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर ग्रामीण कारीगरों, बुनकरों और महिला उद्यमियों को न केवल प्रोत्साहित करें बल्कि हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*
हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियां प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव एचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगी स्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम अनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में मृतकों के परिजनों को प्रदान किए 20-20 लाख रुपए के चेक, सभी पीड़ित परिवारों को यात्रा खर्च के लिए भी दिये 20-20 हजार रुपए
घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - राज्य मंत्री राजेश नागर हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये