Monday, March 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा ने भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता को किया सुदृढ़- वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रामहिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयलसरकार का 2047 तक किसानों की आय 4 गुना करने का है लक्ष्य-कृषि मंत्री श्याम सिंह राणाअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भर में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, सैकड़ों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" पर बड़ी घोषणा महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी*नायब सिंह सैनी ने सफीदों में फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक किया व्यक्त*घरों में रहें, सैन्य ठिकानों के पास जाना खतरनाक', अमेरिकी सेना की ईरान के नागरिकों को चेतावनीसऊदी अरब में मिसाइल अटैक में भारतीय समेत दो की मौत
 
Haryana

सरकार का 2047 तक किसानों की आय 4 गुना करने का है लक्ष्य-कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

March 08, 2026 10:52 PM

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं किसान एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2047 तक किसान की आय को चार गुणा करने व कृषि योग्य भूमि में से 20 प्रतिशत भूमि पर जैविक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

मंत्री आज करनाल के राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं किसान एक्सपो 2026 के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता पशुओ व किसानों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने मेले में लगाई विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के मेले किसानों को नई तकनीक, बेहतर नस्ल के पशु और आधुनिक खेती के तरीकों से परिचित कराते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव होती है। हरियाणा की संस्कृति में दूध-दही और पशुपालन का विशेष महत्व रहा है। प्रदेश की देसी नस्लें, विशेषकर मुर्रा भैंस और देसी गाय, दूध उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि पशुपालन खेती का एक मजबूत आधार है और किसानों को बेहतर नस्ल के पशु पालकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे बदलते समय के साथ खेती के तरीकों में भी बदलाव जरूरी है। पानी की बचत के लिए स्प्रिंकलर और आधुनिक सिंचाई प्रणाली अपनानी चाहिए, जिससे पानी और खाद दोनों की बचत होगी तथा उत्पादन लागत कम होगी।

उन्होंने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से बचने तथा प्राकृतिक खेती की ओर बढऩे का सुझाव दिया।

मंत्री ने कहा कि जमीन सीमित है और आबादी लगातार बढ़ रही है, इसलिए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी होगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक खाद के उपयोग करना चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और किसानों की लागत घटेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में  विभिन्न योजनाओं चलाई जा रही हैं।जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिकों की सलाह और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाएं तथा देश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा ने भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता को किया सुदृढ़- वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भर में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, सैकड़ों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" पर बड़ी घोषणा महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी *नायब सिंह सैनी ने सफीदों में फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक किया व्यक्त*
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी