हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि महम विधानसभा में हुई फसल नुकसान की भरपाई के लिए जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 6.46 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
राजस्व एवं आपदा मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर 2025 तक अपलोड किए गए सभी दावों का क्षेत्र राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया है इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पी०एम०एफ०बी०वाई डेटा और खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा के ई-खरीद पोर्टल के डेटा के साथ मिलान कर लिया गया है।