Thursday, February 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और श्रमिक हितैषी बनाया गया:कृष्ण लाल पंवारमहम विधानसभा के किसानों को मिलेगा 6.46 करोड़ रुपये का मुआवजा - राजस्व मंत्रीअंबाला शहर में नवरंग राय तालाब, महावीर पार्क व बाल भवन के निर्माण कार्य जारीहरियाणा में सड़क और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व कार्य: मंत्री रणबीर गंगवाहरियाणा में विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित, लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर जुर्मानाहर घर नल से जल पहुँचाने की दिशा में हरियाणा सरकार कर रही लगातार पहल— रणबीर गंगवाआयुष्मान योजना के तहत सरकार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही है सुदृढ़ : आरती सिंह रावमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं ने देश का किया अपमान, यह निंदनीय
 
Haryana

हरियाणा में विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित, लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर जुर्माना

February 26, 2026 09:17 PM

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य में विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि जो भी एजेंसी या ठेकेदार कार्य में लापरवाही करता है, उस पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है और जुर्माना लगाया जाता है।

 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्री देवेन्द्र हंस द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि कैथल जिले के सीवन गांव में सीवरेज परियोजना के लिए 30.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे और वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्य में हुई देरी के कारण विभाग ने अनुबंध की धारा 2 एवं धारा 3 (सी) के तहत संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। शेष कार्य अब उसी एजेंसी के जोखिम एवं लागत पर किसी अन्य एजेंसी को आवंटित किया गया है। परियोजना 30 जून, 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

 

विधायक द्वारा उठाए गए एक अन्य सवाल के जवाब में, जिसमें सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों को पुनर्निर्माण करते समय सड़क धंसने के कारण रिहायशी मकानों को होने वाली संभावित क्षति का मुद्दा था, श्री गंगवा ने कहा कि 23 फरवरी, 2026 को संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

 

मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि विभाग सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कर रहा है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और श्रमिक हितैषी बनाया गया:कृष्ण लाल पंवार महम विधानसभा के किसानों को मिलेगा 6.46 करोड़ रुपये का मुआवजा - राजस्व मंत्री अंबाला शहर में नवरंग राय तालाब, महावीर पार्क व बाल भवन के निर्माण कार्य जारी हरियाणा में सड़क और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व कार्य: मंत्री रणबीर गंगवा हर घर नल से जल पहुँचाने की दिशा में हरियाणा सरकार कर रही लगातार पहल— रणबीर गंगवा आयुष्मान योजना के तहत सरकार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही है सुदृढ़ : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं ने देश का किया अपमान, यह निंदनीय ‘वी.बी.-जी. राम-जी’ योजना से ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगा नया बल : डॉ. अरविंद शर्मा
राम भारत की आत्मा, राम भारत की संस्कृति और संस्कार- मुख्यमंत्री
डिप्टी स्पीकर मिड्ढा और महिला मोर्चा ने खास अंदाज में जाना ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल