Wednesday, February 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डिप्टी स्पीकर मिड्ढा और महिला मोर्चा ने खास अंदाज में जाना ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबबूचड़खाने लाइसेंस प्राप्त उद्योग के रूप में संचालित, नियमों के अनुरूप ही मिलती है अनुमति: राव नरबीर सिंहआदमपुर और नलवा क्षेत्र में जलभराव से राहत के लिए करोड़ों की परियोजनाएं मंजूरबल्लभगढ़ के गरीब परिवारों को अलॉट मकानों का जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक - विपुल गोयलप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए है कटिबद्ध -खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमम्हारी सड़क ऐप से सड़क सुधार को मिली नई रफ्तार: रणबीर गंगवामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

February 25, 2026 08:56 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रस्तावित परीक्षाओं के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार व अन्य अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेशभर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल रहित ढंग से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्थानीय सरपंचों एवं ग्राम सभा के सदस्यों का सहयोग लिया जाए, ताकि सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं।

 

बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, उप प्रधान सचिव श्री यशपाल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
डिप्टी स्पीकर मिड्ढा और महिला मोर्चा ने खास अंदाज में जाना ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल
नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब
बूचड़खाने लाइसेंस प्राप्त उद्योग के रूप में संचालित, नियमों के अनुरूप ही मिलती है अनुमति: राव नरबीर सिंह आदमपुर और नलवा क्षेत्र में जलभराव से राहत के लिए करोड़ों की परियोजनाएं मंजूर बल्लभगढ़ के गरीब परिवारों को अलॉट मकानों का जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक - विपुल गोयल प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए है कटिबद्ध -खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम म्हारी सड़क ऐप से सड़क सुधार को मिली नई रफ्तार: रणबीर गंगवा
सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रदेश के नागरिकों को विश्व स्तरीय, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट, चंडीगढ़ छट्टी मंजिल से एक कर्मचारी ने मारी छलांग