Tuesday, February 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नीकैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दीजम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 1 मार्च से शुरू होगीकांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनहरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्रीबुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्रीलोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्रीअखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
 
Haryana

लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्री

February 24, 2026 06:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को प्रदर्शन करने या सरकार के खिलाफ अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष द्वारा सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करना उचित नहीं। उन्हें सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सुबह किए गए प्रदर्शन पर सदन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी को अपनी बात कहने के लिए स्थान की आवश्यकता है, तो सेक्टर-25, चंडीगढ़ में प्रदर्शन हेतु स्थान आरक्षित किया गया है। वहां जाकर प्रदर्शन किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी है, क्योंकि वे सदन के कस्टोडियन हैं और सरकार इस संबंध में उनके हर निर्णय के साथ खड़ी है।

 

विधानसभा अध्यक्ष सभी सदस्यों को साथ लेकर चल रहे, जो इस सदन की परंपरा है

 

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चल रहे हैं, जो इस सदन की परंपरा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने कभी भी किसी सदस्य के साथ भेदभाव नहीं किया, चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष। किसी भी पक्ष के विधायक हों, यदि कहीं थोड़ी-बहुत असमानता की भावना बनी भी हो, तो भी उन्होंने विपक्ष को पूरा समय दिया है और सदैव निष्पक्षता का परिचय दिया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
बुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्री
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे हर महीने समीक्षा राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी : आरती सिंह राव मैसानी बैराज से आने वाले दूषित पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान – राव नरबीर सिंह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ाया दायरा, ‘म्हारा गांव–जगमग गांव’ योजना का लाभ अब अधिक बस्तियों तक मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना से ग्रामीण ढांचे को मिल रही मजबूती— कृष्ण लाल पंवार
विस अध्यक्ष अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदस्यों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील